फोटो नंबर- 06 सिहमा में मॉक ड्रिल से प्रशिक्षण देती हुई एनडीआरएफ की टीम। संवाद
सिहमा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीआरएफ की टीम ने आपदाओं से बचाव के लिए खंड सिहमा में मॉकड्रिल किया।
यह मॉकड्रिल सिहमा खंड के एसीपीओ अंकित यादव व ग्राम सचिव मंजीत यादव तथा सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव की देखरेख में किया गया। एनडीआरएफ से इंस्पेक्टर मोहन ने टीम के साथ किसी बिल्डिंग या इमारत ढहने की स्थिति में उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की पूरी प्रक्रिया और घायल लोगों के प्राथमिक उपचार व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का बेहतर उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया।
इसके साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में बचाव को लेकर उपाय बताए। इस क्रम में हार्ट अटैक से कैसे लोगों को बचा जा सके एवं घायल व्यक्ति को स्ट्रक्चर पर अस्पताल कैसे पहुंचाया जा सके। इसके पश्चात टीम द्वारा किसी गोदाम या गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में किस तरीके से आग पर काबू पाया जाता है। उसकी पूरी विधि के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर ईश्वर सिंह पंच, तेजपाल पंच, दिनेश पंच, सत्य प्रकाश यादव, महेंद्र, अनिल चौकीदार, बिरेंद्र के अलावा अन्य ग्रामीणों के साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।