नारनौल। दिल्ली से महेंद्रगढ़ अपने बच्चों के साथ आ रहे रेल यात्री के हाथ से कनीना रेलवे स्टेशन पर मोबाइल फोन छीन लिया गया। जीआरपी ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी को दी शिकायत में राजस्थान के इंद्रसर निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह इस फिलहाल देवी कॉलोनी महेंद्रगढ़ में रहता है। दिल्ली से वह महेंद्रगढ़ जाने के लिए बच्चों के साथ ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन के कनीना पहुंचने के बाद क्रॉसिंग के चलते ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। वह ट्रेन की खिड़की के पास बैठा था। जब ट्रेन चलने लगी तो एक युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।