नारनौल। पुलिस ने शहर के मोहल्ला आदर्श नगर से सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया। आरोपी पास से पुलिस ने 2500 रुपये नकदी व एक रजिस्टर बरामद किया। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली की शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुंदरलाल लाल बहादुर नूनीवाल छतरी नाला नारनौल के पास सट्टा खाईवाली चला रहा है। पुलिस ने बताए हुए स्थान पर छापा मारा। पुलिस पार्टी को देखकर वहां खड़े लोग भाग गए जबकि एक व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुंदरलाल निवासी आदर्श नगर बताया। आरोपी के पास से रजिस्टर, पेन और 2500 रुपये की नकदी मिली। पुलिस ने आरोपी को काबू कर शहर थाना में जुआ अधिनियम एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।