महेंद्रगढ़। शहर में मोबाइल फोन अब पहले की तुलना में महंगा हो गया है। विभिन्न मोबाइल कंपनियों ने एक सप्ताह के भीतर स्मार्टफोन के दामों में करीब 3 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस अचानक हुई वृद्धि का मुख्य कारण मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली माइक्रो चिप्स की कीमतों में आई तेजी को बताया जा रहा है।
दुकानदरों ने बताया कि ओपो में रेनो मोबाइल पहले 35 हजार रुपये था अब 38 हजार रुपये में बिक रहा है जबकि वीवो में वाई 400 पहले 23 हजार रुपये का था। अब 26 हजार रुपये में बिक रहा है।
मोबाइल विक्रेताओं के अनुसार, वैश्विक स्तर पर माइक्रो चिप्स की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कंपनियों को उत्पादन लागत में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
बॉक्स
भले ही कीमतों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इससे उनके कारोबार पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। जब भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना होती है, ग्राहक पहले ही खरीदारी करने लगते हैं। इससे बिक्री में तेजी आती है और कारोबार को फायदा होता है।-दीपक, दुकानदार
बॉक्स
बढ़ती कीमतों के बावजूद मोबाइल फोन की जरूरत कम नहीं होगी, क्योंकि आज के समय में यह एक आवश्यक वस्तु बन चुका है। आने वाले दिनों में मोबाइल फोन की मांग और बढ़ेगी जिससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।-पारुल, दुकानदार
फोटो संख्या:53- पारूल