फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में बिजली समस्या की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर जारी

Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली समस्या भी ज्यादा रहती है। सिटी-1 उपभोक्ताओं की बिजली समस्या के समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली निगम के अधिकारियों ने शिकायत नंबर और नाम दिए है। उपभोक्ता किसी भी समय बिजली समस्या के समाधान के लिए इनसे संपर्क कर सकता है। यदि अधिकारी शिकायत निपटाने में आना-कानी करते हैं या देरी करते हैं तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को भी की जा सकती है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र की इन अधिकारियों से की जा सकती है शिकायत
नई बस्ती, बराही रोड़, इंदिरा पार्क, नेहरू पार्क, गुरू नानक कॉलोनी, रोहतक रोड़ के निवासी जेई सजीव कुमार गुलिया से इस नंबर 9254236870 पर शिकायत कर सकते है। वहीं पुराना औद्योगिक क्षेत्र, उद्योग विहार, गणपति धाम के लोग जेई इंद्रवीर से 7056222161 पर बिजली से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। रेलवे रोड़, संत कॉलोनी, नाहरा नाहरी रोड, अग्रवाल कॉलोनी, वेदांत नगर, धर्म विहार, राम नगर, मैन रोहतक रोड, विवेकानंद नगर, मॉडल टाउन के निवासी जेई सुनील कुमार से 9992076002 नंबर पर शिकायत कर सकते है। सांखोल, अशोक नगर के निवासी संजीव कुमार से 9254236870 पर शिकायत कर सकते है।
गर्मी के मौसम को देखते हुए उपभोक्ता की शिकायत के लिए अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। उक्त नंबरों पर बिजली से संबंधित समस्या और जानकारी ली जा सकती है। अगर कोई अधिकारी नंबर को ना उठाए तो इसके लिए व्हाट्सएप नंबर पर समस्या दर्ज कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष कुमार, एसडीओ, यूएचबीवीएन बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें