फोटो नंबर-24मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत-आयोजक
नारनौल। चिरंजी बाबा मंदिर में माता रानी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान यजमान भोलाराम अग्रवाल परिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो चामुंडा देवी मंदिर से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई चिरंजी बाबा मंदिर पहुंची। पंडित विजय शंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करवाई। संवाद