नारनौल। कोरियावास मेडिकल कॉलेज का अमर शहीद राव तुलाराम के नाम से नामकरण करने की मांग को लेकर चल रहे धरने का नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने समर्थन किया है।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को धरना दे रहे लोगों की मांग को जायज बताया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम ने यहां से चार-पांच किलोमीटर दूर नसीबपुर के मैदान में 1857 में अंग्रेजों के साथ देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसमें काफी लोग देश की आजादी के लिए शहीद हुए थे। अमर शहीद राव तुलाराम के नाम से मेडिकल कॉलेज का नामांकन किया जाना चाहिए। यह राव तुलाराम सहित अमर शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।