फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने उठाई सब डिपो व आईएमटी खुड़ाना की मांग

Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विधायक कंवर सिंह यादव--स्रोत- पीआ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पंचकूला में पूर्व बजट परामर्श बैठक में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने महेंद्रगढ़ के सब डिपो और खुड़ाना में आईएमटी बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विधायकों की बैठक में नॉनस्टॉप हरियाणा के विजन को साकार करने के लिए विकास पर विचार-विमर्श हुआ। विधायक ने महेंद्रगढ़ के लिए कई सुझाव भी रखे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की समृद्धि और कल्याण के लिए दिए गए प्रत्येक सकारात्मक सुझाव को बजट में शामिल किया जाएगा।
विधायक कंवर सिंह यादव ने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने सब डिपो, आईएमटी खुड़ाना, महेंद्रगढ़ बाईपास, नई अनाज मंडी, पशु विज्ञान केंद्र में सरकारी वीएलड़ीए कॉलेज शुरू करने, बीपीएल कॉलोनी में बिजली व्यवस्था, महेंद्रगढ़ से अटेली सड़क के नवनिर्माण, महेंद्रगढ़ से बवानिया रोड, कैंसर पीड़ित को आर्थिक सहायता की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें