फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेक्टर में पानी की कमी के मुद्दे पर विधायक ओम प्रकाश ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर एक में पानी की कमी के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। इस पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत प्रभाव से पानी की व्यवस्था करें। यदि एक दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विधायक ने कहा कि सेक्टर में पेयजल की कमी एक गंभीर विषय है और ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पानी की समुचित व्यवस्था होने तक अस्थाई तौर पर टैंकरों से लोगों के घरों में पानी पहुंचाएं। इसके लिए चाहे कितने भी टैंकर रोजाना लगें।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सेक्टर में दो नए बोरवेल लगाए जाएंगे, जिससे पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार हरियाणा के सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाने को प्रतिबद्ध है। लोगों को कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वे खुद इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में है। आने वाले गर्मी के सीजन को देखते हुए भी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उचित पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें