फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक कंवर सिंह यादव ने बोरवेल व पानी की टंकी का कियालोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कोका बगड़ी मोहल्ला में मंगलवार को अमर सिंह पीटीआई की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके सुपुत्र जय सिंह यादव ने इस अवसर पर बोरवेल और पानी की टंकी का निर्माण करवाया। विधायक कंवर सिंह यादव ने इसका विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

परिवारजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अमर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक कंवर सिंह यादव ने इस कार्य को सराहनीय और अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में जनहित के कार्य सच्ची श्रद्धांजलि होते हैं।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल मौजूद रहे। रामपाल बोहरा, डॉ राजबीर यादव और डॉ. रामपाल यादव भी उपस्थित थे। महिपाल सिंह मेघनवास, हकीकत, अजीत कुमार और अशोक बेरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राजू मिस्त्री सहित अनेक अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। विधायक ने दिवंगत अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें