फोटो नंबर-15इंद्रा कालोनी के संत करीब आश्रम में हॉल के निर्माण का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रका
नारनौल। शहर के मोहल्ला इंद्रा काॅलोनी स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव ने हॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। संत कबीर आश्रम में पहुंचने पर पार्षद देवेंद्र सहित अन्य लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद नारियल फोड़कर विधायक ओमप्रकाश यादव ने हाॅल के निर्माण कार्य शुभारंभ किया। इस मौके विधायक ने कहा कि सरकार प्रत्येक सामाजिक संस्थाओं के विकास को लेकर अनेक कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस काम को लेकर निकट भविष्य में धनराशि की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस मौके पर देवेंद्र पार्षद ने बताया कि विधायक द्वारा वार्ड के विकास को लेकर कभी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान मास्टर झम्मन, गोविंद बागड़ी, जगदीश प्रसाद, अमरदास महाराज, रमेश मिस्त्री, प्रवीण जैदिया, अशोक, सन्नी, ईशू, आकाश, करतार, सुमित व मोनू आदि मौजूद रहे।