फोटो संख्या:59- धोली से नांगल माला तक नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक क
महेंद्रगढ़। गांव धोली से नांगलमाला मार्ग के निर्माण का शुभारंभ रविवार को विधायक ने नारियल फोड़कर करके किया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 2.33 करोड़ रुपये की लागत से करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। एक माह में कार्य पूरा करने लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अलावा सतनाली क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। ये रोड स्टेट हाईवे 148-बी से भी सीधा जुड़ जाएगा। यह सड़क महेंद्रगढ़ क्षेत्र ही नहीं बल्कि सतनाली क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। सड़क बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा और व्यापार व दैनिक यातायात में समय की बचत होगी। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग एक्सईन अश्वनी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। धोली और नांगल माला के बीच परिवहन आसान होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार, जेई अनिल कुमार, बीजेपी जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, धोली सरपंच अमित कुमार, देशराज सरपंच पाली, हंसराज सरपंच प्रतिनिधि मांडोला, प्रवीण कुमार, रवि जड़वा, हसराज लांबा माधोगढ़, रणधीर सिंह आदलपुर, राहुल यादव खातोद, सोमवीर खातोद ग्रामीण मौजूद रहे।