फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने किया बोरवेल का उद्घाटन

Mon, 11 Nov 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- लंगड़ा वाली ढाणी में पानी के बोर का नारियल फोडकर उद्धाटन करते विधायक कंवर सिंह 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लंगड़ा वाली ढाणी वार्ड नंबर नौ में पिछले 10 वर्षों से पीने के पानी को लेकर काफी परेशान हो रहे थे। ढाणी की परेशानी को देखते हुए सोमवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने पानी के नए बोरवेल उद्घाटन का किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ढाणी वासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप यादव ने बताया कि इस ढाणी में पानी की काफी समस्या थी और विभाग के सहयोग से नए पानी के बोरवेल का उद्घाटन किया गया। वार्ड पार्षद देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू ने बताया कि इस ढाणी में पिछले 10 वर्षों से पीने के पानी की समस्या थी। लोगों के साथ मिलकर कई बार विभाग को अवगत करवाया था। लंबे समय से ढाणी के लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर थे। सोमवार को विधायक लोगों की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। इस अवसर पर कृष्ण ठेकेदार, हनुमान सैनी, श्रीचंद, कैलाशचंद, रामसिंह, रमेशचंद सैनी, प्रभू सैनी, रोहताश सैनी, महेंद्र सैनी, महावीर सैनी, विक्रम सैनी सहित ढाणी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें