महेंद्रगढ़। गांव धोली स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर भगवान शनि देव के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर विकास कार्यों के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शनि जयंती सत्य, न्याय और अच्छे कर्मों की प्रेरणा देती है। विधायक ने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारदीवारी और टीन शेड निर्माण करवाने की घोषणा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद