फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने की हकेंवि के मियावाकी वन संरक्षण प्रयासों की सराहना

विज्ञापन
फोटो संख्या:52 हकेंवि में मियावाकी वन का दौरा करते विधायक कंवर सिंह व कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने शनिवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में विकसित मियावाकी वन का दौरा किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने उन्हें वन की विशेषताओं, उद्देश्यों और इसके विकास से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने वन विभाग और विश्वविद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के घने और पर्यावरण-अनुकूल वन शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में और मियावाकी वन विकसित किए जाएं।
कुलपति ने बताया कि यह वन लगभग दो वर्ष पहले 2.5 एकड़ भूमि में स्थापित किया गया था जिसमें 37 प्रजातियों के 10 हजार पौधे लगाए गए हैं। इसे अब राज्य स्तर पर एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम में वन विभाग और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें