फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन: दुष्यंत-2024 को साकार करने के लिए एकजुट होकर करें कार्य कार्यकर्ता : डॉ. अजय चौटाला

Mon, 27 Feb 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। किसी भी सरकार की बदौलत संगठन नहीं, बल्कि संगठन के दम पर सरकारें बनती हैं इसलिए मिशन दुष्यंत-2024 को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से कमर कस कर मैदान में लग जाएं। यह आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने निजामपुर रोड स्थित निजी पैलेस में सोमवार सायं को जजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में किया।
विज्ञापन

डॉ. अजय चौटाला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि साढे आठ साल के कार्यकाल में उनके कई प्रदेश अध्यक्ष बदले, लेकिन अब तक वह संगठन को खड़ा नहीं कर पाए। आज भी उनकी जूतियों में खीर बंटती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार बने करीब साढे तीन साल का समय बीत चुका है और अब डेढ़ साल ही विधानसभा चुनाव में रह गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर निष्ठा से लग जाएं और जजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर सक्रिय लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जींद के पांडू पिंडारा से शुरू हुआ अभियान लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहना चाहिए। इस मौके पर डॉ. अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह की शादी का निमंत्रण देते हुए कहा कि 10 मार्च को अपने दिग्वियज सिंह को आशीर्वाद देने के लिए सिरसा पहुंचे। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तो सत्ता आपके दरवाजे पर होगी। इसलिए अगले कुछ समय के लिए पूरे जी-जान जनता के बीच जाकर कार्य करें। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने कार्यकर्ताओं को मिशन दुष्यंत-2024 का पाठ पढ़ाया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जजपा के जिला प्रधान एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने की। इस मौके पर जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, प्रदेश महासचिव रमेश पालड़ी, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, उप जिला प्रमुख भीमसिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, युवा जिलाध्यक्ष अभय गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें