फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वाहन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Sun, 26 Feb 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने दुलोठ गांव से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान योगेश उर्फ खोटिया निवासी गोद और दशरथ निवासी गोद के रूप में हुई है। आरोपियों को राजस्थान क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि राजावास निवासी सोमबीर ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में 24 जनवरी को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह गांव दुलोठ में शादी में गया था, जहां से उसकी बाइक चाेरी हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें