नारनौल। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया। मंत्री ने हर नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। विपुल गोयल जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की मासिक बैठक में भाग लेने नारनौल पहुंचे थे। बैठक से पहले उन्होंने महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरित व स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प को साकार करना सभी का नैतिक दायित्व है। संवाद