फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंतर-विषयक शिक्षा से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने दिल्ली में 22 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सीआरई कार्यशाला आयोजित की। डब्ल्यूएनएस-2026 के तहत आयोजित कार्यशाला का विषय चिकित्सा देखभाल में मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण रहा। इसमें मनोविज्ञान, स्वास्थ्य सेवा और पुनर्वास क्षेत्र के 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेपों और समग्र स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी साझा की। कुलपति टंकेश्वर कुमार ने अंतर-विषयक शिक्षा और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष विश्व चौधरी ने सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार जताया। डॉ. दीपिका लोहान ने डॉ. सुनील सैनी व डॉ. नताशा के साथ कार्यशाला का समन्वय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें