फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दवाओं के स्टॉक के सवाल पर बात बदल गईं मंत्री राव

विज्ञापन
फोटो संख्या:71यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, नारनौल 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सोमवार को कोका, मोहनपुर, कनीना और महेंद्रगढ़ सहित कई जगह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान दवाओं के स्टॉक के सवाल पर मंत्री ने बात बदल दी और कहा कि स्वास्थ्य उनका विभाग है, उन्हें सब पता है और पत्रकार केवल कहानी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों ने बीते सप्ताह एनएचएम निदेशक के दौरे में आपातकालीन वार्ड की कुछ दवाओं का स्टॉक न मिलने का सवाल पूछा था। इसके बाद वह बिना जवाब दिए चली गईं। उन्होंने कहा कि नारनौल के बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में 100 सीटें आवंटित हुई हैं।
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और भावी सीएम के नारों को उन्होंने लोगों का प्यार बताया। कोका गांव में मंत्री ने चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें रास्तों का निर्माण और श्मशान घाट की चारदीवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें