नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल में दो वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड का राज्यमंत्री ओम प्रकाश ने शुक्रवार को शुभारंभ किया। अभी पांच वेंटिलेटर सरकार की ओर से मिलेंगे। इसके बाद आईसीयू में सात वेंटिलेटर हो जाएंगे। जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएम डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आईसीयू वार्ड बनकर तीन दिन पहले तैयार हो गया था। इसका शुक्रवार को राज्यमंत्री ने शुभारंभ किया है। अब जरूरत पड़ने पर इसका प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सिंघानिया यूनिवर्सिटी ने दो वेंटिलेटर उपलब्ध कराया हैं। अभी दो वेंटिलेयर युक्त आईसीयू वार्ड उपलब्ध है। विभाग से पांच वेंटिलेटर मशीनें उपलब्ध कराई जानी हैं। उन्होंने बताया कि पांच छोटे वेंटिलेटर भी मिले हैं। इससे मरीजों को नारनौल में आईसीयू की सुविधाए उपलब्ध हो गई। माना जा रहा है कि जल्द ही आईसीयू वार्ड की शुरूआत हो जाएगी। बता दें कि 200 बेड वाले नागरिक अस्पताल में कई सालों से आईसीयू की सुविधा नहीं थी। इससे गंभीर बीमारी के मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा था। दूसरा अन्य गंभीर बीमारियों को लेकर विभाग को निजी अस्पतालों से मदद लेनी पड़ती थी। अब अस्पताल में आईसीयू की सुविधा मिलने पर नारनौल के अलावा राजस्थान के लोगों को भी राहत मिलेगी।