फोटो नंबर- 29नारनौल में शाम के समय ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारे लेते लोग। संवाद
नारनौल। जिलेभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है। हालांकि क्षेत्र में अभी कोहरे के हालात नहीं है। इससे आमजन को थोड़ी राहत मिली हुई है। आगामी दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट और कोहरे की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में इस समय उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने से क्षेत्र में कोहरा नहीं बन रहा लेकिन तापमान में गिरावट बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ेगी और तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।