फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी अनाज मंडी में भी होगी बाजरे की खरीद, विभाग ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आखिर व्यापारियों व आढ़तियों की मांग पर सरकार ने एक बार फिर से नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में खरीद केंद्र शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में 3 मार्च 2024 तक कृषि उपज खरीद की जा सकेगी। इससे पूर्व गत वर्ष भी सरकार की तरफ से पुरानी अनाज मंडी में कृषि उपज की खरीद का समय बढ़ाया गया था। जिसकी समय अवधि 1 सितंबर को समाप्त हो गई थी। जिसके बाद व्यापारियों ने राज्यमंत्री से दोबारा से पुरानी मंडी में खरीद केंद्र शुरू करवाने की मांग की थी। इस प्रकार पुरानी अनाज मंडी में खरीद केंद्र दोबारा से शुरू होने पर व्यापारियों ने खुशी जताते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मंडी व्यापारी बृजमोहन गर्ग, रमेश कांटी वाले, रामजीलाल मित्तल, अशोक यादव, जय सिंह, विजय सिंह, विनोद व अनिल चौधरी आदि ने बताया कि नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में सभी व्यापारियों की दुकानों नहीं है, क्योंकि सरकार की तरफ से उक्त मंडी में दुकानों की कीमत काफी अधिक रखी गई है। जिस कारण सभी व्यापारी वहां दुकानें नहीं बना पाए हैं। हालांकि कुछ व्यापारियों ने दुकानें बना ली है, लेकिन अभी आधे से अधिक व्यापारी पुरानी अनाज मंडी में ही है। वहीं पुरानी अनाज मंडी में वर्षों से रेहड़ी, खोखा व पल्लेदार के रूप में कार्य कर सैंकड़ों लोग अपने परिवार को पालन-पोषण कर रहे हैं।
पिछले साल भी बढ़ाई गई थी मंडी में खरीद की अवधि
शहर की पुरानी अनाज मंडी नागरिक अस्पताल के पास स्थित है। जबकि नई अनाज मंडी नांगल चौधरी रोड पर शहर से बाहर बनाई गई है। सरकार के आदेशानुसार जब से नई अनाज मंडी शुरू की गई है तब से दोनों ही मंडियों में खरीद का कार्य किया जा रहा है, लेकिन गत वर्ष नई मंडी के व्यापारियों की मांग पर सरकार ने पुरानी अनाज मंडी में खरीद केंद्र को बंद कर नई अनाज मंडी में खरीद करने संबंधित पत्र जारी किया था। इसका पुरानी मंडी के व्यापारियों ने रोष जताया था। वहीं 15 दिनों तक मंडी में धरना भी दिया था, जिसके बाद स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने व्यापारियों को पुरानी अनाज मंडी में खरीद केंद्र चालू रखने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था। राज्यमंत्री के आदेश पर विभाग द्वारा उक्त मंडी में भी खरीद केंद्र चालू रखने का आदेश जारी किया था। जिसकी समय अवधि 31 अगस्त को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने खरीद बंद करने संबंधित जारी किए थे नोटिस
विभागीय आदेशानुसार 31 अगस्त के बाद शहर की पुरानी अनाज मंडी में कृषि उपज की खरीद-फरोख्त का कार्य बंद कर दिया गया था। इस संबंध में नारनौल मार्केट कमेटी की तरफ से 28 अगस्त को आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए। इसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि पुरानी अनाज मंडी में 31 अगस्त तक ही खरीद केंद्र की अनुमति है। इसलिए आगामी आदेश तक उक्त मंडी में कृषि उपज की क्रय व विक्रय का कार्य नहीं होगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मार्केट कमेटी द्वारा पुरानी अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। जिस पर व्यापारियों ने रोष जताते हुए राज्यमंत्री से पुरानी अनाज मंडी के खरीद केंद्र को दोबारा से शुरू करवाने की मांग की थी।

पुरानी अनाज मंडी में खरीद केंद्र 3 मार्च 2024 तक चालू रखने संबंधित विभागीय आदेश मिले हैं। विभागीय आदेशानुसार पुरानी मंडी में निर्धारित समय अवधि तक कृषि उपज खरीद का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विजय सिंह, सचिव मार्केट कमेटी नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें