फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज से तीन मंडियों में होगी बाजरे की खरीद, जिले में 91513 पंजीकृत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की तीन मंडियों में आज से बाजरे की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो जाएगी। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना मंडियों में हैफेड व वेयरहाउस की ओर से खरीद की जाएगी। वहीं, मार्केट कमेटी की ओर से कमेटी कार्यालय के अलावा अनाज मंडी के मुख्य द्वार के नजदीक ही टोकन की व्यवस्था कर दी गई है। आने वाले किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिम्मेदारों का दावा है कि मंडियों में किसानों को उपज बिक्री में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
- जिले में यह है किसानों एवं रकबे का आंकड़ा
जिले की छह मंडियों में सरकारी समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू करने के लिए मार्केट कमेटी की तैयारियां पूरी हैं। बाजरे का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि धान की खरीद 2350 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। इस बार जिले के 91513 किसानों ने 2.98 लाख एकड़ रकबे में बाजरे का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। वहीं, 37 एकड़ में धान के लिए कुल 19 किसान पंजीकृत हैं। जिले के किसान इस समय बाजरे की कटाई में जुट गए हैं।

- वर्जन
सरकार के आदेशानुसार आज से बाजरे की खरीद शुरू कर दी जाएगी। अनाज मंडी में किसानों के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा चुकी हैं। किसानों को गेटपास के लिए मंडी के गेट पर ही व्यवस्था कर दी गई है। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हैं और तय मापदंडों के आधार पर ही उपज की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नुकुल यादव, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें