फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रवासी ने फंदा लगाकर की जीवन लीला की समाप्त

Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव पोता में अज्ञात कारणों के चलते एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के बेटे पारस कुमार के बयान पर कनीना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे पारस कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के अररिया जिले के गांव महसैली का रहने वाला है व हाल ही में पोता निवासी प्रदीप उर्फ पिंकी के फार्म हाउस पर मजदूरी करने आया था। उनके साथ गांव के आस-पास के अन्य मजदूर भी मजदूरी करने के लिए आए हुए है। 16 मार्च की रात्रि को वे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात के समय उसके पिता विनोद ऋषिदेव ने फार्म हाउस के पास स्थित एक जांटी के पेड़ पर चादर से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें