फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जुलाई से खुलेंगे मिडिल स्कूल, अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग ने सीनियर सेकेंडरी के बाद मिडिल स्कूलों को भी 23 जुलाई से खोल रही है। इससे पहले 16 जुलाई को 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूलों को खोला गया था। कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों को स्कूल आने के लिए शिक्षकों ने संदेश भेजने भी शुरू कर दिए हैं। वहीं अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी होगी। स्कूल में आने वाले बच्चों का दो बार तापमान चेक किया जाएगा। एक से दूसरे बच्चे के बीच 6 फीट की दूरी बनाना अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुनी दत्त् ने बताया कि विभाग ने मिडिल स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूल 9वीं से 12वीं कक्षा की तरह सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तीन घंटे खोले जायेंगे। शिक्षकों और स्टाफ को किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि जिले के महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, कनीना, अटेली ब्लॉक में कुल मिलाकर 154 राजकीय हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इसके अलावा 250 के करीब प्राइवेट स्कूल भी हैं। जिनमें क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जिलों व राज्यों के छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

23 जुलाई से ओपन हो रहे स्कूलों में बच्चों को अभिभावकों की अनुमति तथा तापमान जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को स्कूल मं मास्क लगाना तथा अपनी पानी की बोटल साथ लाना अनिवार्य रहेगा। स्कूल संचालकों ने बच्चों के बैठने की जगह पर सैनिटाइजर करना शुरू कर दिया है। कमरों की सफाई शुरू कर दी है।
-मास्क के बिना स्कूल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
-स्कूल में आने के लिए माता/पिता की लिखित सहमति आवश्यक है।
-स्कूल परिसर में छात्र किसी अन्य छात्र से किसी भी सामग्री का आदान-प्रदान नहीं करेंगे।
-दूसरे छात्र से हाथ नहीं मिलाना है।
-कोई भी छात्र न तो अपनी सीट बदल सकता है और न ही किसी दूसरी कक्षा में जा सकता है।
-अपने पीने का पानी साथ लेकर आएं।
- यदि किसी छात्र को लगता है कि उसकी तबीयत ठीक नही है/बुखार है तो वह स्कूल न आए।
-छात्रों के लिए विद्यालय का समय प्रात: 9 से 12 बजे तक का है।
जिले में 23 जुलाई से 6वीं से 8वीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। सभी स्कूल मुखियाओं को कोविड को लेकर जारी हिदायतों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्कूलों में कमेटियां भी बना दी गई है। अधिक संख्या वाले स्कूलों में रोस्टर के अनुसार विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। -सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें