फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान मेले के माध्यम से दिया विज्ञान में रुचि रखने का संदेश

Sat, 28 Sep 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2आरोही मॉडल स्कूल में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अध्यापक।स्त्रोत: संस्
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा में दो दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य लीलू राम यादव ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

विज्ञान मेले में दसवीं से 12वीं विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कक्षा 6 से 12वीं के लिए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व पोस्टर मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। मेले के प्रथम दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंतिमा, तमन्ना, साहिल व अंजलि ने प्रथम, नचिता, रिचिता, शिखा व रुचिका ने द्वितीय व लक्की, मनसुख, सुजल व फतेह सिंह की टीम तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान मेले के दूसरे दिन विज्ञान पोस्टर मेकिंग सीमा कुमारी प्रवक्ता फाइन आर्ट की देखरेख में आयोजित किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने सुंदर-सुंदर वर्किंग व नॉन वर्किंग मॉडल तैयार किये। इसमें टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी विषय को लेकर विभिन्न उपविषयों भोजन, स्वास्थ्य व सफाई, प्राकृतिक खेती, बायोगैस प्लांट, आपदा प्रबंधन कार्य, प्रबंधन परिवहन व संचार आदि पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में भौतिकी प्रवक्ता नितेश कुमार, जीव विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार बडेसरा व विज्ञान शिक्षक कृष्ण कुमार निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। जिसमें पोस्टर मेकिंग में कक्षा 6 से 8 में चक्षु प्रथम, दिव्या द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रहे। वर्ग 9 से 12 में ज्योति प्रथम, तमन्ना द्वितीय एवं शिखा व राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में आकाश द्वारा विद्युत साइकिल, हीमयो डायलाइजर एवं रीजेनरेटिव बैंकिंग सिस्टम इत्यादि मॉडलों को बच्चों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें