फोटो संख्या:73- निजी स्कूल में कर्मचारियों को सफाई अभियान के प्रति जागरूक करती हस्ती देवी जन
महेंद्रगढ़। श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से गांधी जयंती को लेकर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को क्षेत्र में अनेक जगह पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को लघु नाटिका व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि आज लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नजर हैं। आमजन के सहयोग से देश में स्वच्छता का संदेश साकार हो रहा है। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से लोगों में जो जागृति फैलाई है उसका काफी असर देखने को मिल रहा है।