महेंद्रगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के नेतृत्व में हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
महेंद्रगढ़ में स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हस्ती देवी जनकल्याणर्थ समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि समिति ने स्वच्छता का बीड़ा उठाया है। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े के तहत सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित शहर में अन्य स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम के अलावा स्वच्छता की अलख जगाई जाएगी। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है।