फोटो नंबर-12नारनौल की प्रेस गली से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को प्रेस गली से प्रभात फेरी निकाली। मुख्य यजमान वैद्य किशन वशिष्ठ रहे। प्रभात फेरी बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देते हुए कनिष्का वशिष्ठ के जन्मदिन पर निकाली गई।
प्रभात फेरी में श्रद्धालु राधा नाम संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान प्रेस गली से होते हुए फूलों वाली गली, पानीगंज, आर्य समाज, सत्यनारायण मंदिर, पुस्तक गली, बजाजा बाजार, मनिहारी गली व आजाद चौक के पास होते हुए यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी ठाकुर जी की पूजा अर्चना की। प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।