फोटो संख्या:-80 ककराला में सामाजिक जागरूकता रैली निकालते हुए स्वयंसेवक---स्रोत महाविद्यालय
कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित शिविर में ककराला में सामाजिक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, जल व मृदा संरक्षण, साइबर फ्रॉड से बचाव व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता संदेश दिए गए। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अजय प्रकाश ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी, महिला सुरक्षा व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस अवसर पर डॉ. यतेंद्र, डॉ. बलराज सिंह, डॉ. सपना, डॉ. संदीप कुमार ककरालिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद