फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास में पौधों की देखभाल का दिया संदेश

Sun, 14 Sep 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में पौधरोपण करते स्टाफ सदस्य 
विज्ञापन
कनीना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति भोजावास में एनएसएस इकाई की ओर से शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता राजेश बालवान ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान मंजू देवी ने की। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाइट प्रवक्ता डॉ. राकेश यादव ने कहा कि शिक्षा और संस्कार दोनों का जीवन में समान महत्व है। यदि इन दोनों का संतुलन नहीं हो पाता, तो बच्चे गलत संगति में शामिल होकर अपना भविष्य खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पर्यावरणविद् मनोज मेघनवास के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में लगे पौधों में पानी व दीमकनाशक दवा डाली गई। शिविर में प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह (अर्थशास्त्र) ने एनएसएस की उपयोगिता और इसके उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विरेंद्र सिंह शास्त्री, बुधराम प्रवक्ता, अमित कुमार प्रवक्ता, अभय सिंह, दयानंद, ईको क्लब प्रभारी परमानंद, शिव कुमार, राकेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें