फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

विज्ञापन
फोटो नंबर-08विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ स्टाफ के सदस्य। स्र
विज्ञापन
नारनौल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल दर्गू में शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्या कैलाश यादव ने बताया कि 12वीं कक्षा में दृष्टि ने 417 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देवेंद्र ने 410 अंक लेकर दूसरा तथा रोकक्षी और रेखा ने 409-409 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं 10वीं कक्षा में नचिता ने प्रथम स्थान, प्रियांशु ने 465 अंक के साथ द्वितीय तथा डिंपल ने 464 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें