नारनौल। गो सेवा मंडल के सानिध्य में शनिवार को श्री अनाथ गोशाला में सेवा, समर्पण और गो भक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। स्वर्गीय गुलजारीलाल एवं लक्ष्मीबाई की पुण्य स्मृति में उनके प्रपौत्र युग अग्रवाल की ओर से गोशाला में 160 क्विंटल तूड़ा दान किया गया। इस दान से गोशाला में रह रही गोमाताओं के लिए चारे की व्यवस्था को महत्वपूर्ण सहयोग मिला। कार्यक्रम में श्री अनाथ गोशाला के प्रधान उज्जन पाल, नारनौल गौ सेवा मंडल के प्रधान सतपाल यादव, मंडल के संस्थापक मुकेश वालिया, गजेंद्र नंबरदार एवं सुरेंद्र मुनीम सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद