फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसिक रूप से परेशान ट्रक चालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव जाटवास में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव जाटवास निवासी यशपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई 50 वर्षीय जो अविवाहित था। वह ट्रक चालक का काम करता था और शराब पीने का आदी था। तीन दिन पहले गांव में आया था। ग्रामीणों देखा था कि चांदराम शराब पिये हुए था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि उसके भाई चांदराम ने गांव की बणी में जोहड़ के किनारे पेड़ पर फांसी का फंदा लगा रखा था। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई यशपाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें