फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच बॉक्सरों ने जीते स्वर्ण पदक, अब हिसार में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। जिला स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में एसडी स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। 29 अप्रैल को यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में संपन्न हुई प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्राचार्य योगेश वत्स ने बताया कि बालिका वर्ग के 46 से 49 किग्रा भार वर्ग में दित्ती और गर्वी ने 49 से 52 किग्रा में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। बालक वर्ग में अक्षय ने 58 से 61 और ऋतिक ने 40 से 43 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं लक्ष्य ने 33 से 36 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं मयंक ने 43 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। एसडी के सभी विजेता खिलाड़ी विद्यालय में स्थित बॉक्सिंग नर्सरी में तैयारी करते हैं। प्रतियोगिता में चयनित विजेता प्रतिभागी हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास से ही सफलता संभव हैं शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी संपूर्ण शिक्षा का आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें