फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मानसिक रूप से परेशान मोहल्ला भूरीवाल निवासी एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने एक व्यक्ति पर उसके पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। मृतक का अनेक लोगों से एक करोड़ रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला भूरीवाल के आशीष ने बताया कि उनके पिता शरद कुमार पिछले कुछ समय से चौधरियों वाली गली निवासी शेरपाल की प्रताड़ना से परेशान थे। शेरपाल ने उनके खिलाफ एक चेक का गलत तरीके से मुकदमा दायर करके नाजायज वसूली की थी। उनके पिता नाजायज रकम को चुकाने में असमर्थ थे। फिर भी उसके दवाब में पिता ने कुछ जानकार लोगों व इधर-उधर से पैसे लेकर उसका भुगतान किया था। इससे उनके पिता तनावग्रस्त रहते थे। मंगलवार रात को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल दाखिल कराया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उनको रेवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के दौरान उनकी माैत हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, महेंद्रगढ़ अस्पताल में पिता की जेब में उनके हाथ का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट डॉ. ने अपने पास रख लिया। दम तोड़ने से पूर्व उनके पिता ने उसे व भाई मोहित आदि को बताया कि वह शेरपाल की गई प्रताड़ना व उसके बनाए गए मानसिक दवाब, अवैध वसूली से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आशीष के बयान पर शेरपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

-
मंगलवार को मोहल्ला भूरीवाल निवासी एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में कई लोगों से एक करोड़ रुपये के लेनदेन बात लिखी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृपाल, उप निरीक्षक, शहर थाना, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें