फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- देवीलाल कॉलोनी में विधायक कंवर सिंह यादव को मांग पत्र सौंपते हाउसिंग बोर्ड कमेट
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हाउसिंग बोर्ड कमेटी सिसोठ के सदस्य प्रधान शमशेर सिंह के नेतृत्व में विधायक कंवर सिंह यादव के निवास पर हरियाली का प्रतीक पौधा भेंटकर दीपावली की बधाई दी। प्रधान शमशेर सिंह के साथ पहुंचे सभी कमेटी सदस्यों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याओं का निदान करवाने के लिए ज्ञापन विधायक को सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ में सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करवाने, सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करवाने, पीने के लिए नहरी पानी (मीठे पानी) की व्यवस्था करवाने। बारिश का पानी निकासी के लिए रिचार्ज बोर करवाने के लिए मांग की। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को नगरपालिका के अधीन करवाने का निवेदन किया। इस अवसर पर सचिव मास्टर नित्यानंद, कोषाध्यक्ष शिवलाल, प्रेस सचिव मुकेश चौहान, सतबीर सिसोठिया, गोपीचंद यादव, सूबेदार सतबीर सिंह मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें