फोटो 04 एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: मंडल
नारनौल। हरियाणा व्यापार मंडल ने शुक्रवार को पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों के हो रहे अनावश्यक चालान के विरोध में जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि बिना स्पष्ट गाइडलाइन और जागरूकता अभियान के दुकानदारों के चालान न किए जाएं। पहले विकल्प दिया जाए, फिर कार्रवाई हो। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस समस्या की जड़ यानी पॉलिथीन निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई की जाए। उपमंडल अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। संवाद