फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दैनिक रेलयात्री जागरूक संघ के तत्वावधान में स्वच्छ भारत-स्वच्छ रेलवे स्टेशन अभियान के तहत रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्यों ने स्टेशन परिसर और अंदर स्थित पार्क में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा यात्रियों को भी स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर टिन शेड व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने बताया कि भीषण गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस अवसर पर मनीष कोहली, धर्मेंद्र सैनी, सतीश कुमार व अनूप शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें