फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे चार दमकल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जिले के 40 दमकल कर्मचारी रविवार को 26वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। राज्य कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल को अब पांच मई तक बढ़ा दिया गया है और रोज चार कर्मचारी आठ-आठ घंटे क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को चार कर्मचारी देवी प्रसन्न, अमरजीत, अशोक कुमार और सतपाल सिंह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है।
दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में आग बुझाते हुए शहीद हुए दो कर्मचारियों भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने और उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, जोखिम भत्ता लागू करना और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने जैसी मांगें भी शामिल हैं। कर्मचारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें