सतनाली। सतनाली स्टेशन पर तीन एक्सप्रेस व इंटरसिटी गाड़ियों के ठहराव को लेकर वीरवार को बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
रेल सेवा समिति के प्रधान दीवान सिंह शेखावत व मार्केट कमेटी के चेयरमैन भागीरथ शेखावत ने बताया कि सतनाली हरियाणा व राजस्थान के 80 सैनिक बाहुल्य गांवों का मुख्य रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। स्टेशन पर अनेक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मनोज मिश्रा, कुलदीप तंवर, जतन सिंह सहित यात्री मौजूद रहे।