फोटो संख्या:57- लघु सचिवालय में उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठन--संवाद
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में ग्राम पंचायतों व संगठनों ने क्षेत्र में बिजली के जर्जर तार बदलने को लेकर उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल को ज्ञापन सौपा।
सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि ग्राम बवानिया, गागडवास, बचीनी, नांगल हरनाथ, सुरजनवास, खेडा, मेघनवास, बुचौली, चितलांग, देवास व डुलाना में साल 1966-67 में बिजली की हाई वोल्टेज एपी व एलटी लाइन लगाई गई थी। तार की हालत जर्जर हो चुकी है। खंभे व तार प्रतिदिन टूटकर कहीं आम रास्ता, खेतों व सड़क पर गिर जाते हैं, जिनमें करंट प्रवाहित होता है। इस मौके पर प्रमोद, पवन, राधेश्याम, पप्पू मौजूद रहे।