फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का दिया परिचय

Fri, 22 Aug 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-67 कनीना में वीरेंद्र पन्नालाल को मोबाइल लौटाते हुए---संवाद
विज्ञापन
कनीना। रेवाड़ी रोड कनीना में सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार पन्नालाल स्वजनों को लेकर गांव डहीना जा रहा था। इसी बीच उनका मोबाइल फोन गिर गया। यह मोबाइल वीरेंद्र नगर पालिका कनीना कर्मचारी को मिला। उन्होंने काफी प्रयास किया कि इसके मालिक तक मोबाइल पहुंचाया जाए। उधर पन्नालाल फोन को ढूंढने के लिए सड़क पर लोगों से पूछता रहा लेकिन मोबाइल नहीं मिला। तभी पन्नालाल ने किसी का फोन लेकर अपने खोए हुए मोबाइल पर काॅल की। विरेंद्र सिंह ने फोन उठाया। पन्नालाल ने बताया कि उसका फोन गुम हो गया। वीरेंद्र ने कहा कि राजकुमार कनीनवाल के घर के पास आ जाइये। मोबाइल ले जाइये। वीरेंद्र ने उनका उनका कीमती फोन लौटा दिया। पन्नालाल ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें