फोटो 1अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन
नारनौल। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हालिया आदेशों का हवाला देते हुए शीघ्र नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की। संघ ने बताया कि 2014 की नीतियों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के तहत कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जा सकता है। मंत्री ने ज्ञापन गंभीरता से सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद