फोटो 06: ब्रेन हेमरेज से पीड़ित मरीज को आरडीपी देते डॉ. भूपेंद्र सैनी। स्रोत: ट्रस्ट
- फोटो : 1
नारनौल। एक निजी अस्पताल में भर्ती ब्रेन हेमरेज पीड़ित मरीज के लिए अचानक आरडीपी (रैंडम डोनर प्लेटलेट्स) की आवश्यकता पड़ने पर युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा ने त्वरित सहायता प्रदान की। संस्था के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सैनी ने तुरंत आरडीपी उपलब्ध करवाकर मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरजनवास निवासी मरीज के परिजनों ने संस्था और डॉ. सैनी का आभार जताया। संस्था के सदस्य टिंकू प्रधान ने बताया कि संगठन जरूरतमंद मरीजों को रक्त, प्लेटलेट्स और अन्य रक्त घटक उपलब्ध करा रहा है। 11 जून को सैनी सभा नांगल चौधरी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संवाद