फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघोत हाला के ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Fri, 06 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल पर जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल इंचार्ज पर लचर कार्यशैली से खफा मेघोत हाला के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे स्कूल के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। इसके बाद सरकार और जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर बीईओ सूरजभान यादव तालाबंदी खुलवाने स्कूल पहुंचे, लेकिन ग्रामीण स्थायी तबादले की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीण सत्यपाल, विकास, सुभाष, बिक्रम, सगाराम, धर्मबीर और दीपचंद आदि ने बताया कि पिछले 4-5 महीने से स्कूल इंचार्ज की कार्यशैली लचर बनी हुई है। निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं और सप्ताह भर की हाजिरी एक दिन लगाकर रवाना हो जाते हैं। इसके विरोध में उन्होंने गुरुवार को स्टाफ व बच्चों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। इससे पहले भी बीईओ सूरजभान को ग्रामसभा का प्रस्ताव सौंपा गया था। जिसमें शिक्षक के तबादले की गुहार लगाई गई। बीईओ ने एसडीएम से विचार-विमर्श किया, इसके बाद तीन दिन में समाधान का भरोसा दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की बेमियादी तालाबंदी की घोषणा
तालाबंदी खुलवाने पहुंचे बीईओ सूरजभान, नांगल चौधरी स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने डीईओ से संपर्क किया। उन्होंने डेपूटेशन का भरोसा दिया। इससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद बीईओ वापस नांगल चौधरी रवाना हो गए। इधर ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन तालाबंदी की घोषणा कर दी।

विधायक के खिलाफ जताया आक्रोश
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक के लचर अनुशासन की जानकारी हलका विधायक डा. अभय सिंह  को भी दी गई थी। इसके अलावा परेशान छात्राओं ने सुबह हलका विधायक को फोन शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन उनके पीए ने बात करवाने से इन्कार कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। बीईओ सूरजभान यादव ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक डीईओ मुकेश लावणिया ने आरोपी शिक्षक का डेपूटेशन कर दिया। उनकी जगह स्कूल में सुशील कुमार फिजिक्स शिक्षक भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नए शिक्षक शुक्रवार को ज्वाइनिंग कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें