फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका कर्मचारियों की महारैली 9 जुलाई को

Tue, 07 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले में 9 जुलाई को नारनौल नगर परिषद में जिलास्तरीय महारैली होगी। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राहुल सरवन करेंगे। इसमें 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

राहुल सरवन ने बताया कि 13 मई को हरियाणा भवन चंडीगढ़ में विभागीय मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर खुल्लर की अगुवाई में अधिकारियों और कर्मचारी राज्य कमेटी के बीच बातचीत हुई थी।
इसमें सभी मांगों पर समझौता हुआ था। हरियाणा सरकार ने 30 जून तक परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया।
राज्य कमेटी ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। इसी के चलते सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जिला स्तरीय महारैलियां करने का निर्णय लिया गया है। जींद में 24 अक्तूबर 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर परिषद के कर्मचारियों को 26000 से 27000 रुपये तक वेतन देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक केवल 2100 रुपये ही दिए गए हैं, वह भी दो साल बाद। इस वादाखिलाफी से नाराज कर्मचारी हरियाणा प्रदेश में अलग-अलग तारीखों पर जिला स्तरीय रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों में राज्य कमेटी के नेता कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें