फोटो 13अधिकारियों की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी। डीपीआरओ
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 26 सितंबर को अटेली में सेवाएं मुहैया करवाने के लिए मेगा कैंप लगाया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शुक्रवार को इसकी रूपरेखा बनाने के लिए बैठक की। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि कैंप में सभी विभागों की सेवाओं व योजना के लिए राजकीय महिला कॉलेज अटेली में स्टाल लगाई जाएगी। स्टॉलों पर आम नागरिकों को मौके पर ही ड्राइविंग लाइसेंस व पंजीकरण, आधार कार्ड, किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र, सरकार के विभिन्न विभागों की पेंशन योजना सहित विभिन्न योजना व सेवा देने के लिए अधिकारी व कर्मचारी बैठेंगे। संवाद