फोटो 24टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाती टीबी कोर्डिनेटर। डीपीआरओ
नारनौल। शहर के रामनगर और गणेश कालोनी में मोहल्ला बैठक कर लोगों को टीबी के खिलाफ जागरूक किया।
टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने महिलाओं को टीबी के लक्षण, दवाइयों, सावधानियां व संतुलित आहार व रेडक्राॅस की ओर से दी जाने वाली प्रोटिन युक्त राशन किट के बारे में बताया। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं ने शपथ ली कि वे लोगों को टीबी दूर करने में सहयोग करेंगी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर अंगूरी देवी और शकुंतला देवी, आशा वर्कर ज्योति और मोनिका, एएनएम सुमन और सरिता उपस्थित थीं। संवाद